बदायूं
उझानी: अढौली फाटक बना मौत का फंदा, 2 मिनट का सब्र नहीं और जिंदगी दांव पर ?
अढौली रेलवे फाटक पर मौत को दावत, बंद बैरियर के नीचे से निकल रहे पैदल व वाइक सवार ।
उझानी (बदायूं) 18 सितंबर।
शहर के सबसे व्यस्त अढौली रेलवे फाटक पर लोगों की लापरवाही अब जानलेवा बनती जा रही है। 2 मिनट ट्रेन का इंतजार करने के बजाय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बंद फाटक को पार कर रहे हैं। जबकि बंद फाटक से लोग ना निकलें इस वजह से बूम पर काला तेल लगा दिया गया है। फिर भी लोग जल्दबाजी में नहीं मानते।
दोपहर के समय जब गेटमैन ट्रेन आने पर बैरियर बंद करना शुरू करता है, तभी लोगों में फाटक पार करने की होड़ मच जाती है। कोई बाइक को झुकाकर बैरियर के नीचे से निकालता है तो कोई साइकिल सहित घुस जाता है। स्कूली बच्चे भी इसी तरह जान हथेली पर रखकर निकलते देखे जा सकते हैं।
ट्रेन की आहट और तेज सायरन बजने के बावजूद भी लोग पटरियों के बीच से गुजरने से बाज नहीं आ रहे। मौके पर तैनात गेटमैन की चेतावनी को भी लोग अनसुना कर देते हैं।
जरा सी जल्दबाजी और लापरवाही कब बड़ी दुर्घटना में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फाटक पर सुरक्षा बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


