10:54 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में किसान संघ का हल्ला बोल, DM के नाम ज्ञापन लेने धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार।

बदायूँ में किसान संघ का हल्ला बोल, DM के नाम ज्ञापन लेने धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार।

उझानी, बदायूँ 18 सितंबर ।

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को संगठन ने बदायूं के मालवीय आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आक्रोश देख प्रशासन भी हरकत में आया और धरना स्थल पर खुद सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमारज्ञापन लेने पहुंचे।

जिलाध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख/ जिला अध्यक्ष हरबंश यादव ने कहा किसानों के साथ
खाद में टैगिंग का खेल खत्म हो।उझानी में किसान आरोप लगा रहे हैं कि खाद के साथ जबरन दूसरी वस्तुएं पकड़ाई जा रही हैं।

नरऊ तालाब में नाले का जहर ना घोला जाऐ, उझानी नाले का गंदा पानी नरऊ तालाब में जा रहा है, जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
श्री यादव ने कहा हुसैनपुर खेड़ा में आवारा पशुओं का आतंक है गांव में 200 से 250 आवारा गोवंश घूम रहे हैं। फसलें चौपट, सड़क पर एक्सीडेंट का खतरा।
वही सरकारी नलकूप ठप पडे है बिना नलकूप वाले किसान सिंचाई को तरस रहे हैं, सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं।

उन्होंने कहा अभिलेखों में घालमेल सिंचाई और हिस्सेदारी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी से किसान परेशान हैं।
खरीद में पारदर्शिता लाई जाऐ समर्थन मूल्य पर अनाज बेचने वालों की सूची सार्वजनिक करने की भी मांग की।

धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों की जांच कराकर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

मौके पर किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस