बदायूं
उझानी: कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, विधायक ने काटा केक।
उझानी बदायूं 18 सितंबर ।
उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किसानों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया और करीब एक हजार दीपक जलाए गए।
विधायक हरीश शाक्य ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद और दवाओं का कम से कम इस्तेमाल करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने विधायक का फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
वैज्ञानिक डॉ. राकेश तिवारी ने मिट्टी जांच योजना, डॉ. सौहार्द दुबे ने फसल उत्पादन में सिंचाई के तरीकों और डॉ. रौशन सिंह ने पशुपालन से संबंधित जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में डॉ. निधि, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. मुकेश, आलोक सक्सेना और जगबीर समेत केंद्र के अधिकारी व वैज्ञानिक मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


