

बदायूं 18 सितंबर ।
जिला अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 20 में गुरुवार आधी रात चोरों ने धावा बोल दिया। शटर और खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे चोर एक कंप्यूटर चुरा ले गए और गेट अंदर से बंद कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह कर्मचारियों को गेट का ताला टूटा मिला, तब चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। अन्य सामान की चोरी की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


