
उझानी-बदांयू 20 सितंबर।
विमला हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज में शनिवार को हिंदी सप्ताह के मौके पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा बदायूं ने भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पोस्टर, भाषण और कविता लेखन प्रतियोगिता में 15 से अधिक छात्रों ने दम दिखाया।
सरस्वती वंदना गीता शर्मा ने प्रस्तुत की।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश के नामचीन गीतकार, साहित्य सभा के संरक्षक गीत ऋषि नरेंद्र कुमार गरल ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर साहित्यकार प्रवीण कुमार अग्रवाल ‘नादान’ मौजूद रहे।
मंच पर डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. गीतम सिंह, रीता शर्मा और नरेंद्र प्रताप पाठक ‘बिसौली’ ने काव्य पाठ से वाह-वाही लूटी।
कवियों ने यूं जीता दिल –
प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ ने पढ़ा – मेरे प्रेम की हर धड़कन में, हिन्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तान! तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
गीत ऋषि नरेंद्र गरल की दो पंक्तियों ने सोचने पर मजबूर किया – इतना ही कर लीजिए, भाषा का सम्मान, हिन्दी में ही कीजिए, हस्ताक्षर श्रीमान!
डॉ. गीतम सिंह बोले – हिन्दी हमारी शान है, अभिमान है हिन्दी। डॉ. प्रभाकर मिश्र की गजल – निगाहों में तुम हो, ख्यालों में तुम हो… पर युवा खूब झूमे।
संयोजन प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा- हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, संस्कार है। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा, संजीव पाण्डे, सचिन सिंघल, संतोष माहेश्वरी, सुरभि शर्मा समेत पूरा स्टाफ और कक्षा 9 से 12 तक के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


