12:40 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पुलिस ने 22 पौवा शराब के साथ एक दबोचा।

बिल्सी में पुलिस ने 22 पौवा शराब के साथ एक दबोचा।

बिल्सी बदायूँ 19 सितंबर ।

थाना बिल्सी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम 18 सितंबर को ग्राम हैदलपुर में गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर हैदलपुर बिजली घर मोड़ पर निजामपुर चकरोड से आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ओमेन्द्र पुत्र किशनपाल ठाकुर निवासी ग्राम बैहटा जवी थाना बिल्सी बताया। तलाशी में उसके पास से सफेद अंगोछे में 22 पौवा देशी शराब गैन्डू मास्टर गत्ता पैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी टीम में SI सोमवीर सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, आकाश कुमार व आबकारी सिपाही महेश यादव शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस