बदायूं
उमंग एक पहचान’ : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
उझानी, बदायूं 18 सितंबर ।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की पहल पर शुरू हुई मुहिम ‘उमंग एक पहचान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी हजरतगंज, उझानी पर हुआ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रशान्त सिंह राठौर के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में ब्लॉक की 11 न्याय पंचायतों और नगर क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तर के विजेता बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर कविता पाठ, कहानी, अंग्रेजी डिक्टेशन व सामान्य ज्ञान और उच्च प्राथमिक स्तर पर डिक्टेशन, भाषण, सामान्य ज्ञान व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
एआरपी संजीव गंगवार, शमीउद्दीन, मोनिका व शीला बैस ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
यह रहे विजेता –
हिंदी कविता में इल्मा -प्रा.वि. बसंतनगर-, अंग्रेजी कविता में सृष्टि -गुनौरा वाजिदपुर-, सामान्य ज्ञान में यश, कनिष्क, शिव रतन, पंकज व अल्का प्रथम रहे। डिक्टेशन में आराध्या, हिंदी भाषण में विजय व अंग्रेजी भाषण में संध्या विजेता बनीं।
बीईओ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान अरविन्द दीक्षित, सुरेन्द्र सिंह, निखिल जैन सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


