मैनपुरी -खनन की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, जब्त जेसीबी छुड़ाने का आरोप।
2 नामजद समेत 5 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज।
मैनपुरी 20 सितंबर।
जिले में अवैध खनन को लेकर हंगामा हो गया। सोशल मीडिया पर अवैध खनन का वीडियो वायरल होने के बाद जांच करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीम द्वारा जब्त की गई जेसीबी को दबंगों ने जबरन छुड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद खनन विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने मौके से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े थे। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया, अभद्रता की और हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि इसी बीच दबंगई दिखाते हुए लोग जब्त की गई जेसीबी और अन्य मशीनों को लेकर फरार हो गए। स्थिति बिगड़ती देख खनन अधिकारी को किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
घटना की सूचना पर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी से अरुण कुमार
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


