बदायूं
उझानी में धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा।
उझानी (बदायूं) 18 सितंबर ।
नगर में शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। भव्य शोभायात्रा बिल्सी रोड स्थित पठान टोला निवासी बर्तन विक्रेता संजय साहू के आवास से प्रारंभ हुई।
यात्रा बिल्सी रोड, घंटाघर चौराहा, कछला रोड होते हुए कछला गंगा घाट पहुंची। घाट पर भक्तों ने गजानन के साथ गुलाल की होली खेली। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर आरती की गई। भू-विसर्जन से पूर्व गणेश प्रतिमाओं को गंगा में स्नान कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ और ‘मंगल मूर्ति मोरया’ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए भक्तिमय पदयात्रा कर रहे थे।
इस अवसर पर संजय साहू, रोहित साहू, मोहित साहू, वेद प्रकाश साहू, सुशील साहू, उद्योगपति संजीव साहू, नितिन साहू, जयदीप सक्सेना उर्फ दीपू, हरिनारायण अदलक्खा, पंडित मुन्ना लाल शर्मा, अनीता साहू, प्रभा साहू, कंचन साहू, मीना साहू सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


