9:04 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

डेंगू ने छीना 18 वर्षीय युवक का जीवन, चार बहनों के सिर से उठा इकलौते भाई का साया

पिता की मौत के बाद परिवार का सहारा था सुतेश, गांव में 80 फीसदी लोगों के बीमार होने का ग्रामीणों का दावा

कुंवर गांव। सालारपुर ब्लॉक के गांव कैली में बुखार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान सुतेश चौहान पुत्र सोमवीर सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिससे स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

बताया गया कि सुतेश पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सुतेश चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन असमय हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि गांव में करीब 80 प्रतिशत लोग बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने, बीमार लोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था करने, डेंगू की जांच कराने तथा साफ-सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.