मिट्टी उठाने और ट्रैक्टर निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, मुकेश समेत तीन लोगों से मारपीट; जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
केशव गुप्ता
बझेड़ा गांव (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के बझेड़ा गांव के जंगल में मिट्टी उठाने और ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि शाकिर अली और उसके तीन बेटों ने मुकेश के साथ मारपीट की। वहीं, विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवकों को भी कथित तौर पर आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि मिट्टी उठाने और ट्रैक्टर की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे युवक भी मारपीट का शिकार हो गए। घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में आपसी विवादों के हिंसक रूप लेने और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com