2:11 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की धूम, विधायक बब्बू भैया ने पत्रकारों, कवियों और मेधावियों को किया सम्मानित

उसहैत में कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की धूम, विधायक बब्बू भैया ने पत्रकारों, कवियों और मेधावियों को किया सम्मानित

केशव गुप्ता

उसहैत (बदायूं)। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत 2 नवंबर की रात उसहैत में भव्य कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों, होनहार छात्र-छात्राओं और कवियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और गुलदस्ते से स्वागत किया।
कवि सम्मेलन में नीरज पांडे, नवल सुधांशु, कमलकांत तिवारी, नेहा मिश्रा, हरिबहादुर हर्ष, शिवम आजाद, पदम अलबेला, कामता माखन, उर्मिलेश सौमित्र और मुकेश कमल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने वीर रस, हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता (गोल्डी), अटल भारद्वाज, टिंकू राठौर, मोहित महेश्वरी, सौरभ भारद्वाज, मुन्ना सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह, कमेटी अध्यक्ष नरेश गुप्ता, केशव भारद्वाज, आशीष भारद्वाज, सुधीर कुमार गुप्ता (बंटू), ध्रुवदेव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महोत्सव के तहत 4 नवंबर को रावण दहन और 5 नवंबर को राजतिलक कार्यक्रम होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल सतर्क रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.