बच्चों को डांटने पर भड़का पड़ोसी, महिला और बेटी को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम असधरमई में बच्चों को डांटने की बात को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पति ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव निवासी नीलम पत्नी रमेश 25 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे अपने छोटे बच्चों को डांटकर समझा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली जानकी पत्नी रमेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि जानकी ने अपने पति रमेश पुत्र सियाराम को बुला लिया। इसके बाद दोनों गाली-गलौज करते हुए नीलम के घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनकी बेटी पार्वती को घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com