8:37 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

हरियाणा STF की गिरफ्तारी के बाद बदायूं में पुलिस की छापेमारी,

हरियाणा STF की गिरफ्तारी के बाद बदायूं में पुलिस की छापेमारी, घर से दो असलहे और 778 कारतूस बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। हरियाणा पुलिस की एसटीएफ (STF) द्वारा बदायूं की एक महिला समेत पांच लोगों को करीब 25 हजार जिंदा कारतूस और दो कारों के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद बदायूं पुलिस भी सक्रिय हो गई। हरियाणा एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से लावेला चौक स्थित बाबी उर्फ अफीफुद्दीन पुत्र रईशुद्दीन के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान घर से एक .315 बोर की राइफल, एक 12 बोर की पोनिया, विभिन्न बोर के 40 जिंदा कारतूस और 738 खोखा कारतूस बरामद हुए। इस तरह कुल 778 कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक बरामद दोनों असलहों के लाइसेंस की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी और उनका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.