8:05 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां में चोरों का आतंक: घर में घुसकर 30 हजार की नकदी और मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

उसावां में चोरों का आतंक: घर में घुसकर 30 हजार की नकदी और मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर एक में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 30 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक निवासी प्रेमा देवी पत्नी रामलड़ैते के मकान में सोमवार रात अज्ञात चोर घुस गया और मोबाइल फोन समेत 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़िता ने दोपहर करीब तीन बजे थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि खोखे से मोबाइल चोरी हुआ है, जिसे सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.