बदायूँ। जम्मू में आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप में HP इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 26 से 28 अक्टूबर तक अभिनव थिएटर, जम्मू में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 227 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में तनय रस्तोगी ने तबला वादन और शौर्य प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
दोनों छात्रों ने जिला, मंडल और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर तय किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। बदायूँ जिला परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ढींगरा ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com