4:16 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – पुलिस मॉडर्न स्कूल में जिला विज्ञान क्लब एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजन

विज्ञान लोकप्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं श्री विवेक जौहरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं, राधेलाल इंटर कॉलेज कछलाबदायूं, नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला बदायूं, जीलाट पब्लिक स्कूलबदायूं, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं, क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल बदायूं,पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला बदायूं सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कियागए, वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत कियागए, अंधविश्वास के विरुद्ध कविताओं का पाठ किया गया, वैज्ञानिक समाचारों की कतरंग संग्रह कार्यक्रम कियागया।
व्याख्यान प्रतियोगिता में नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला के लवकेश गौतम पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं की यश कुमार क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के हसनैन अंसारी को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक समाचार कतरन संग्रह प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल के साक्षी पाल और फलक त्यागी को पुरस्कृत किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं की परी, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की अनुष्का, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला की लकी और राधेलाल इंटर कॉलेज कछला बदायूं के बंटू को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा अलीशा के काव्य पाठ को सभी ने सराहा इनको भी पुरस्कार एव सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सुहानी, दीक्षा, यश ,काव्या को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टरहिरदेश कठेरिया जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में वरदान बत्रा ने विद्यार्थियों को अंधविश्वासों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए सफल वैज्ञानिक बनने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में सर्व श्री सत्यदेव आर्य, खान मोहम्मद अकरम वाजिद, अरुण मिश्रा, पूनम पचौरी, कुमारीपिंकी, श्रीमती रत्ना दीक्षित, श्रीमती निधि, श्रीमती रिंकी रानी, नवीन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुभाष कुमार, करण कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में आईटीआई बदायूं के पूर्व महादेशक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री गिरधारी सिंह राठौर एवं उनकी उनकी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र बत्रा ने करते हुए विद्यार्थियों से अंधविश्वास को त्यागने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध किया और कार्यक्रम में पधारे हुए सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ,निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि कल दिनांक 4 नवंबर 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 से 12 तक की विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 उत्कृष्ट मॉडल का चयन कर मंडल स्तर पर प्रेषित किया जाएगा जहां से उन्हें राज्य स्तर में प्रतिभा करने का मौका प्रदान किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम विजेता को रुपए 5000 द्वितीय विजेता को रुपए 3000 तृतीय विजेता को रुपए 2000 एवं दो सांत्वना पुरस्कार रुपए 1000 के प्रदान किए जाएंगे।


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति अभिरुचि पैदा करने एवं आम जनता तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
दिनांक 2 दिसंबर को असंगठित क्षेत्र के अभावग्रस्त जीवन व्यतीत करने वाले प्रतिभाशाली नव प्रवर्तकों के लिए जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.