कुंवर गांव संवाददाता
कुंवर गांव बदायूं। सोई आश्रम में श्री श्री 1008 परमपूज्य विदेहनंदिनी शरण जी महाराज (सोई आश्रम वाले) की असीम कृपा से पांच दिवसीय श्री मारूतिनंदन महायज्ञ एवं रासलीला-रामलीला दर्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन 2 नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगा, जबकि 7 नवंबर को हनुमत जन्मोत्सव एवं भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजन के तहत 1 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 2 नवंबर को मंडप पूजन, अग्नि स्थापना एवं हवन का शुभारंभ होगा। वृंदावन के कलाकारों द्वारा 2 से 4 नवंबर तक रासलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 5 और 6 नवंबर को शिवपुरी के कलाकार श्री रामलीला का मंचन करेंगे।
6 नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शाम को गंगा महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद 7 नवंबर को हनुमत जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
महायज्ञ का आयोजन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, संत सेवा आश्रम सोही, बदायूं में होगा। यज्ञाचार्य श्री राधेश्याम महाराज जी, श्री संत कुंज आश्रम सतना, मध्यप्रदेश के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
आयोजन के निवेदक महंत श्री फूल बाबा शरण जी महाराज (सोई आश्रम) एवं श्री संत समाज ने सोई आश्रम से जुड़े समस्त गुरुभाइयों और धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com