5:55 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के लाल पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का दिखा दमखम, बरेली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हुए रवाना

उझानी के लाल पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का दिखा दमखम, बरेली पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हुए रवाना।

उझानी, बदायूं 3 नवंबर ।

उझानी की सियासत के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एक बार फिर अपने जनाधार का लोहा मनवाते नजर आए। मंगलवार को पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बड़ा काफिला बरेली में आयोजित होने वाली महा-पदयात्रा के लिए रवाना हुआ।

उझानी से बरेली तक जाते इस काफिले में पूर्व मंत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। रवाना होने से पूर्व उझानी में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा, जहां हर कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के एक इशारे पर चलने को तैयार दिखा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बरेली पदयात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने और प्रदेश से अराजकता को समाप्त करने के संकल्प के साथ निकाली जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

उनके नेतृत्व में कछला चेयरमैन जगदीश चौहान, नीरज माहेश्वरी, शिवकिशोर माहेश्वरी,विजय सक्सेना उर्फ कुक्कू, टीटू मित्तल, गोपी बल्लभ शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक बरेली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.