फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आज अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम तथा उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम साझा किए तथा विषयवार प्राप्त अंकों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, उनकी अध्ययन संबंधी रुचियों, कमजोर पक्षों तथा सुधार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए। विद्यालय के निदेशक वी. पी. सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद विद्यार्थियों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना भी आवश्यक है।विद्यालय के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता और सीखने की गति अलग-अलग होती है। अतः शिक्षकों एवं अभिभावकों को मिलकर बच्चों की प्रतिभा को पहचानना चाहिए तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने तथा उनकी समस्याओं को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।इस अवसर पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सोनिया गुप्ता,जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, कीर्ति गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, ट्विंकल जैन सिदरा खान, विशेष चौहान,प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, मोहिनी सिंह,शालिनी शर्मा, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई), संचित शर्मा ( ताइक्वांडो प्रशिक्षक।) प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, प्रिया सैनी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, प्रियंका सिंह,शुभी शर्मा, भावना शाक्य,अनम अंसारी, खुशी, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा ,प्रीती माहेश्वरी,सनी शर्मा, आंचल,सृष्टि शर्मा, अंजू आदि उपस्थित रहे।








bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com