


नि:शुल्क शुगर मशीन वितरण कार्यक्रम
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, बदायूँ
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में वीराम एंड संस (Veeram & Sons) के सौजन्य से नि:शुल्क शुगर मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंधक डी.के. चड्ढा जी, अध्यक्षा सुषमा कथूरिया जी एवं प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा जी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वीराम एंड संस की ओर से जरूरतमंद एवं लाभार्थियों को निःशुल्क शुगर मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रायोजकों ने सभी लाभार्थियों को शुगर मशीन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मशीन को सही तरीके से चलाने, उसकी कार्यप्रणाली एवं उपयोग संबंधी आवश्यक निर्देश भी समझाए, ताकि सभी लाभार्थी इस सुविधा का उचित लाभ उठा सकें।
वीराम एंड संस के प्रतिनिधियों ने विद्यालय को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार के जनहितकारी एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा जी ने वीराम एंड संस के सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रयास समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस प्रकार यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com