


बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), जनपद बदायूं में शिक्षक-शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त शिक्षक संकुलों की जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुई। बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, निपुण भारत मिशन, निपुण आकलन, कैच-अप कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षण सामग्री के अपलोड एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसआरजी सुधा मिश्रा जी ने आगामी 15 नवंबर के बाद प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा निपुण आकलन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों की नियमित शैक्षिक प्रगति पर ध्यान देने तथा आकलन की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कैच-अप कार्यक्रम के शासनादेश संख्या 1726, दिनांक 12 जून 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com