7:57 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है।उपप्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने सरदार पटेल की प्रमुख उपलब्धियों, उनके व्यक्तित्व एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अवनीशा वर्मा ने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में डॉ. शुभी भसीन,डॉ. उमा सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. वंदना वर्मा एवं सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.
—– सौम्य सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.