राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का पुनर्गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परिषद का गठन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
गठित परिषद में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा काशिफा को अध्यक्ष एवं आयुषी शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आरती को सचिव तथा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वंशिका को संयुक्त सचिव और विप्रांशा चौहान को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विभागीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. वंदना एवं अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी श्रीमती अर्चना पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नवगठित परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com