2:07 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

‌एसडीएम के आदेश पर चला जेसीबी, 30 साल पुराने अतिक्रमण से मुक्त कराई एक बीघा भूमि


सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

‌एसडीएम के आदेश पर चला जेसीबी, 30 साल पुराने अतिक्रमण से मुक्त कराई एक बीघा भूमि
भारी पुलिस बल और महिला पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम चंदऊ में एसडीएम सदर के आदेश पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से करीब 30 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटवा दिया। गांव से खेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर करीब एक बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदऊ निवासी शिकायतकर्ता ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। आरोप था कि गांव के मुकेश, यादराम, रमेश, छत्रपाल, अमरीश, हरिप्यार, बिटोला देवी, रामअवतार, गेंदन, डालचंद और रामवीर समेत करीब एक दर्जन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश और मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए थे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.