3:07 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे, सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें पुलिसकर्मी: डीजीपी

पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे, सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें पुलिसकर्मी: डीजीपी

केशव गुप्ता

थानों और पुलिस कार्यालयों में पत्रकारों के सम्मान को लेकर डीजीपी सख्त, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

बदायूं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, दुर्व्यवहार या अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीजीपी ने निर्देशित किया है कि सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में आने वाले पत्रकारों के साथ शालीनता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। पुलिसकर्मी पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनें और उनके साथ बेहतर संवाद बनाए रखें।
उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच आपसी तालमेल एवं सहयोग को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या निर्देशों की अनदेखी किए जाने की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी के इन निर्देशों को पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने तथा पत्रकारों के सम्मान और गरिमा को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.