7:59 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

खान ट्रेडर्स में चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तेज की चोरों की तलाश

बगरैन। आंवला रोड स्थित खान ट्रेडर्स बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई करीब एक लाख रुपये की चोरी के मामले में वजीरगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर थानाध्यक्ष वजीरगंज अश्वनी कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित दुकानदार सारिक खान से घटना के संबंध में बारीकी से जानकारी ली।

पीड़ित सारिक खान ने पुलिस से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गौरतलब है कि शुक्रवार रात कस्बा बगरैन के आंवला रोड स्थित खान ट्रेडर्स की दुकान में पीछे की दीवार काटकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए थे। चोरों ने दुकान में रखे गल्ले की रैक से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.