7:59 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

सिलेंडर चोरी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, चोरी का गैस सिलेंडर बरामद

सिलेंडर चोरी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, चोरी का गैस सिलेंडर बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम नगरिया निवासी महिपाल ने 30 अक्टूबर को सिलेंडर चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिंश निवासी दहगवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 31 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बागवाला तिराहे, दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल रामगोपाल, कांस्टेबल नरेश कुमार और अनुराग गिरी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.