फैजगंज बेहटा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ दबोचा, दो जिंदा कारतूस बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर फैजगंज के जंगल से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जरीफ उर्फ छोटे लल्ला और नन्हे उर्फ नन्हा के कब्जे से एक-एक देशी तमंचा (12 बोर व 315 बोर) और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 257/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल हिटलर खान और कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com