4:11 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला की मौत, परिजनों ने बंगाली डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला की मौत, परिजनों ने बंगाली डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर मई में इलाज के दौरान एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव में इलाज करने वाले एक बंगाली डॉक्टर पर इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मुहम्मदपुर मई निवासी महिला की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने गांव में इलाज करने वाले बंगाली डॉक्टर को घर बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला का उपचार करने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि, महिला की मौत इंजेक्शन के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय वजह थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.