5:00 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

केशव गुप्ता

रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का लिया संकल्प
बदायूँ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और देश की एकता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.