

बदायूं: मोबाइल शॉप जा रही महिला से सरेआम छेड़छाड़, सलवार खींचकर भागा आरोपी, भीड़ ने पकड़ा।
बदायूं 31 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल शॉप पर जा रही एक महिला के साथ एक युवक ने पीछे से पकड़कर अभद्रता की और कपड़े खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता ने थाना कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 22 अक्टूबर को अपने घर से मोबाइल की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में कबूलपुरा मुगल गार्डन के पास रहने वाले एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया।
आरोप है कि युवक ने महिला के साथ बदतमीजी की और पीछे से कपड़ा खींचा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहम्मद मतीन खान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया – महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com