थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण –
1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी
2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य
3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी
4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य
5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य
6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य
7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य
8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com