

महिला पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा, भीड़ नियंत्रण और अश्रु गैस के प्रयोग का हुआ अभ्यास।
बदायूं 30 अक्टूबर ।
पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव ने किया।
अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न गुर सिखाए गए। ड्रिल में भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवी तत्वों से निपटने, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के प्रयोग और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को आपातकालीन और विषम परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने, आपसी समन्वय बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
खास बात यह रही कि इस बलवा ड्रिल में महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
बदायूं पुलिस के अनुसार, बदायूं पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com