


शेखूपुर में फार्मेसी शिक्षा की अलख जगाने वाले, उझानी में स्वास्थ्य सेवा का दीप प्रज्ज्वलित करने वाले, जिला अस्पताल में हजारों जिंदगियों को नवजीवन देने वाले युगद्रष्टा का अवतरण दिवस।
उझानी बदायूं 29 अक्टूबर ।
जनपद की धरती का वह रत्न, जिसने शिक्षा को संस्कार और चिकित्सा को सेवा का पर्याय बना दिया, ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, शेखूपुर, बदायूं के संस्थापक, शिखर नर्सिंग होम, उझानी के यशस्वी डायरेक्टर एवं जिला अस्पताल, बदायूं के वरिष्ठ, अनुभवी, मृदुभाषी चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार वर्मा को जन्मदिन की हृदयतल की गहराइयों से कोटि-कोटि बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आप जैसा कर्मयोगी, शांतचित्त, परोपकारी, दूरदर्शी और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बिरला ही होता है। आपने शेखूपुर की बंजर जमीन पर शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की स्थापना कर न केवल फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का शंखनाद किया, बल्कि सैकड़ों युवाओं के भविष्य को शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं उझानी में शिखर नर्सिंग होम के माध्यम से आपने आधुनिक चिकित्सा को गरीब की चौखट तक पहुंचाकर मानवता की सच्ची सेवा का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
जिला अस्पताल बदायूं में आपकी सेवाएं संजीवनी के समान हैं। आपके हाथों में वह जादू है जो मरीज के चेहरे पर मुस्कान और परिवार में खुशियां लौटा देता है।
बांके बिहारी जी की असीम अनुकम्पा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, यशस्वी हों और इसी प्रकार समाज को अपनी प्रतिभा, अनुभव और आशीर्वाद से अभिसिंचित करते रहें।
आपका जीवन वटवृक्ष की भांति विशाल, सागर की भांति गहरा और सूर्य की भांति तेजस्वी बना रहे।
बीडीएन इंडिया न्यूज़ ,समस्त क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों, चिकित्सक समुदाय एवं छात्रों की ओर से जन्मदिन की अशेष मंगलकामनाएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com