बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में बुधवार को रायसती रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के तहत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न करतब दिखाए, जबकि काली अखाड़े के कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुरद्वारा, जाटव बस्ती, रायसती मोहल्ला, तांगा स्टैंड, सम्राट अशोक नगर और जूनियर हाईस्कूल होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां से वापस मेला मैदान पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, भगवान शंकर, माता पार्वती, मां शेरावाली और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मार्ग में लोगों ने श्रद्धा के साथ झांकियों के दर्शन किए। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कांती देवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष चंद्र, गुड्डा, कन्हैया वार्ष्णेय, सोनू पुरी, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, मुरारीलाल शाक्य, रामसेवक मौर्य, मूलचंद पाली और छोटेलाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com