राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला में आवृतबीजी पौधों के कुल पैपेवरेसी के बहुद्देशीय लाभ और आर्थिक पर चर्चा हुई। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिखा शाक्य ने पैपेवरेसी कुल के परिचय, वर्गीकरण, कायिक लक्षण, पुष्प लक्षण, पुष्पीय सूत्र तथा आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। छात्रा ने बताया कि इस कुल के पौधे प्रायः एकवर्षीय शाक होते हैं जिनमें सफेद तथा पीले रंग का दूधिया स्राव पाया जाता है। इस कुल का प्रमुख उदाहरण अफीम है जिसके लेटेक्स से मोर्फिन, पैपावरिन जैैसी महत्वपूर्ण औषधियां मिलती हैं तथा बीज खसखस को मिठाइयों तथा मसालों में प्रयोग किया जाता है। सत्यानाशी तथा कैलिफोर्निया पोपी औषधीय एवं सजावटी दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आदित्य दुबे ने आवृत बीजी पौधे के कुल रोजेसी कुल के परिचय वर्गीकरण कायिक लक्षण पुष्प लक्षण पुष्पीय सूत्र आर्थिक महत्व के बारे में बताया। संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ सरिता ने किया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com