5:04 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: पशु व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला, पार्टनर पर हत्या का आरोप; 1.95 लाख रुपये लेकर घर से निकला था युवक

बदायूं: पशु व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला, पार्टनर पर हत्या का आरोप; 1.95 लाख रुपये लेकर घर से निकला था युवक

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के दातागंज में 26 वर्षीय पशु व्यापारी सूर्यांश उर्फ छोटे का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसके कारोबारी पार्टनर वीरेश पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम वीरेश दो अज्ञात लोगों के साथ सूर्यांश को घर के पास से बुलाकर ले गया था। उस समय सूर्यांश के पास 1 लाख 95 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक साइकिल थी। देर रात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि सूर्यांश का शव दातागंज से करीब एक किलोमीटर दूर धान मिल के पास फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूर्यांश दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 का निवासी था और कलौरा गांव के वीरेश के साथ पशुओं का कारोबार करता था। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.