5:56 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अवैध तमंचे के साथ बादशाह खां गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 9 मुकदमे

बदायूं में अवैध तमंचे के साथ बादशाह खां गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 9 मुकदमे

केशव गुप्ता

उसावां पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस किए बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश
बदायूं, 27 अक्टूबर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बादशाह खां पुत्र समसु खां निवासी ग्राम रिठिया, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ग्राम सेवा नंगला रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना उसावां में मुकदमा अपराध संख्या 172/26, धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना उसावां में वर्ष 2007 से वर्ष 2026 तक कुल 10 मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। इनमें लूट, मारपीट, जानलेवा हमले, चोरी, अवैध हथियार रखने, गुंडा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। दर्ज मुकदमों में वर्ष 2007 का मुकदमा संख्या 409/07, वर्ष 2008 का 248/08, वर्ष 2013 के 120/13 और 121/13, वर्ष 2014 का 127/14, वर्ष 2019 का 125/19, वर्ष 2020 का 123/20, वर्ष 2021 का 205/21, वर्ष 2024 का 141/24 और वर्ष 2026 का 172/26 शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.