


इस्लामनगर : कस्बे में श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने फूलमाला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने रामलीला मंच पर स्वरूप बने राम, लक्ष्मण की आरती की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार लीडर, कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एडवोकेट, महामंत्री प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता, मेला इंचार्ज संजीव कुमार पप्पू दादा, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार, सभासद मुकेश गुप्ता, सभासद विनोद शास्त्री, राकेश गुप्ता कोल्डस्टोर वाले, मुनेन्द्र आर्य, ठाकुर राजवीर सिंह, मुकुल गुप्ता बजाज, रंगमंच इंचार्ज त्रिलोकी गुप्ता वन्टी, रंगमंच इंचार्ज संजीव गुप्ता, रंगमंच इंचार्ज गोपाल गुप्ता सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com