10:44 am Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में ओवरस्पीड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, इंटरसेप्टर से 124 चालान

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान इंटरसेप्टर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 124 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिससे चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर स्वयं तथा दूसरों के जीवन की रक्षा करें।

सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.