10:43 am Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर के.सी. शाक्य ने थामा सपा का दामन

लखनऊ/बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर के.सी. शाक्य ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव तथा बदायूं के सांसद आदित्य यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

के.सी. शाक्य के सपा में शामिल होने को बदायूं की स्थानीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके पार्टी में शामिल होने के बाद की राजनीतिक भूमिका को लेकर अभी कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.