6:44 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार,

बदायूं: उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई।
उसावां थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश पुत्र श्यामपाल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम मरौरी, थाना उसावां, जिला बदायूं को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उसावां थाना पुलिस की टीम शामिल रही। प्रेस नोट में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह तथा कांस्टेबल 1899 रविन्द्र कुमार के नाम शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.