बदायूं में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग; परिजनों ने दी धरने की चेतावनी
केशव गुप्ता
बदायूं। बदायूं-बिल्सी रोड स्थित बदायूं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान 30 वर्षीय मोनी देवी और उनके नवजात की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल के पंजीकरण को लेकर अनियमितताएं सामने आने पर उसे सील किया गया था। वहीं, घटना में जिला महिला अस्पताल में तैनात वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
Bdn india news likhakar photo banao
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com