खेत में जानवरों से बचाव के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिठिया गांव निवासी बादशाह खां पुत्र समसू खां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेवा नगला मार्ग पर एक युवक अवैध तमंचा लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेत में जानवरों से बचाव के लिए तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com