6:45 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं में वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया पेश

बदायूं। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को थाना अलापुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 227/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए मुनेन्द्र पुत्र कृपाल, निवासी ग्राम रमनगला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.