5:03 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

अमेठी: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, गंगा स्नान से लौट रहे अधेड़ की मौत, एक गंभीर

अमेठी, उत्तर प्रदेश। अमेठी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार गंगा स्नान करके लौट रहे थे। इसी दौरान जायस कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ के पास अनियंत्रित मोड़ पर उनकी बाइक दो ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.