4:19 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

मलेशिया की मलाया यूनिवर्सिटी में गूंजी ‘वाटर वुमन’ की जल संरक्षण मुहिम

मलेशिया। भारत में पदयात्राओं के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने वाली ‘वाटर वुमन’ ने मलेशिया की प्रतिष्ठित मलाया यूनिवर्सिटी (Universiti Malaya) में अपने अनुभव साझा किए। लंदन की संसद और जापान के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के बाद मलेशिया में जल संरक्षण का संदेश पहुंचना उनके अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय में उन्होंने पदयात्राओं के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने और जनभागीदारी बढ़ाने के अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान शिक्षा विभाग के PRO MADYA डॉ. ABD RAZAK ZAKARIA ने उन्हें विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.