सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही। फिलहाल किसी के घायल होने या वाहनों को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी वर्ष 2018 के मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com