11:58 am Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

UP में आज से PET परीक्षा शुरू, 60 जिलों में 1372 केंद्रों पर 35.41 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UP में आज से PET परीक्षा शुरू, 60 जिलों में 1372 केंद्रों पर 35.41 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, गड़बड़ी की तो आजीवन जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना।

लखनऊ 25 अक्टूबर ।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) आज से शुरू हो रही है। प्रदेश के 60 जिलों में इसके लिए 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

आयोग और शासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी कराने के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है।

ये गलती की तो पूरी जिंदगी पछताएंगे

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– परीक्षा में नकल करना, नकल कराना
– अपनी जगह फर्जी / दूसरे अभ्यर्थी को बैठाना (सॉल्वर गैंग)
– पेपर लीक करने की कोशिश या अफवाह फैलाना
– मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना

ऐसा करने पर सिर्फ परीक्षा से बाहर नहीं किया जाएगा, बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

आयोग का सख्त कानून: दोषी पाए जाने पर अभ्यर्थी UPSSSC की आगे होने वाली किसी भी परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश के तहत *आजीवन कारावास तक की सजा और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, CCTV और STF की निगरानी रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो ID जरूर लेकर आएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.